History, Heritage,Culture, Food, Travel, Lifestyle, Sports
fathepur sikri in agra,बीरबल का महल जहाँ बनी थी बीरबल की खिचड़ी : BIRBAL KA MAHAL (FATEHPUR SIKRI history of agra,बीरबल का महल जहाँ बनी थी बीरबल की खिचड़ी : BIRBAL KA MAHAL (FATEHPUR SIKRI)
Sunday, 28 Apr 2019 11:05 am
History, Heritage,Culture, Food, Travel, Lifestyle, Sports

History, Heritage,Culture, Food, Travel, Lifestyle, Sports

अकबर बीरबल की कहानियां हम सभी ने बचपन में खूब सुनी थीं, और अक्सर ही मन में ख़याल भी आता था की कहा होगा बीरबल का घर ...... तो दोस्तों आज हम आपको ले चलते हैं आगरा के पास फतेहपुर सिकरी में, जहा कभी मुग़लिया सल्तनत के बादशाह , शहंशाह अकबर रहा करते थे और बीरबल उनके दरबार के नौ रत्नों में से एक थे .जिसे आज हम बीरबल के महल के रूप में जानते हैं,वहां कभी अकबर ने बीरबल को उनकी तीव्र बुद्धि के लिए सम्मानित किया था और ये महल उन्हें ईनाम बतौर दिया था.

बीरबल का घर जोधाबाई के महल के उत्तरपश्चिम कोने पर स्थित है, जिसमे खुले द्वार के साथ चार कमरे जुड़े हैं. यह मुगलकालीन प्रसिद्ध महलों में से एक है जो मुग़ल और पर्शियन निर्माण कला का एक खूबसूरत नमूना है इसका ढांचा और डबल डोम वाली छत इसे खास आकर्षण देते हैं क्यूंकि इसी के कारण ये महल गर्मियों में भी ठंडा रहता है. यह महल फतेहपुर सीकरी के अन्तःपुर में स्थित ‍ है.