No icon

INDIAN HELMETS

भारतीय ऐतिहासिक शिरस्त्राण| HISTORICAL HELMETS

भारतीय ऐतिहासिक शिरस्त्राण 

हेलमेट का प्राचीन भारत के ग्रंथों में शिरस्त्राण के नाम से उल्लेख मिलता है जिसे सर की सुरक्षा के लिए युद्ध में योद्धा पहना करते थे इसके बाद पहली शताब्दी और दूसरी शताब्दी के शासकों द्वारा भी हेलमेट का उपयोग किया गया जिसका पता उस समय के प्राप्त सिक्कों पर अंकित चित्रों से चलता है।  इतिहासकारों के अनुसार दूसरी शताब्दी के शुंग राजवंश पहले ऐसे शासक थे जिन्हे हेलमेट पहने योद्धा के रूप में सिक्कों पर चित्रित किया था। पहले के समय में हेलमेट सादे हुआ करते थे फिर समय के साथ इनमे कई बदलाव किये गए जैसे गर्दन के हिस्से को सुरक्षित करने के लिए पास पास चेनकी डोरियन जोड़ी गयी, मध्य काल में कान और नाक क हिस्से को भी सुरक्ष कवच दिया गया, और राजाओं द्वारा पहने जाने वाले हेलमेटों को बाहरी सतह से ज़्यादा मज़बूत और अंदर से रूई से भर कर आकर्षक और आरामदायक बनाया गया। 
16 वीं और 17 वीं शताब्दी में हेलमेट लम्बे और शंक्वाकार होते थे। हेलमेट के ऊपरी हिस्से से एक खिसकाए जा सकने वाला पर्दानुमा फ्लैप जुड़ा होता था जो गला और कन्धों को सुरक्षित करता था। 

भारतीय हेलमेटों की मुख्य विशेषताएं:
1 गुंबद के आकार का या अर्धगोलाकार कटोरा
2 कल्गी या स्पाइक या शिखर से घिरा हुआ कटोरा
3 नाक को सुरक्षित करने वाला स्लाइडिंग हिस्सा 
4 चेन मेल का एक टुकड़ा जो हेडपीस से जुड़ा होता है और गर्दन और कंधों की रक्षा करता है।
5 गोदी हुई या सजी हुई किनारें
6 अंदर रेशम की परत। 

तरह तरह के हेलमेट 
मुख्यता भारत में प्राचीन काल और मध्य काल में इस तरह के हेलमेटों का प्रयोग होता था : खुद ,बेदाह, मिघफ़र, चिचा, पगड़ी ,मंगोल आदि। 

भारत के कुछ ऐतिहासिक शिरस्त्राण (हेलमेट)


1 कुल्ह- जिरह प्रकार का राजस्थान से 15 वीं शताब्दी के बाद का हेलमेट। 


2 खुद प्रकार का राजस्थान से 17 वीं शताब्दी के बाद का हेलमेट। 


3 खुद प्रकार का उत्तर भारत से 17 वीं शताब्दी के बाद का हेलमेट। 


4 खुद प्रकार का जयपुर से 17 शताब्दी के बाद का हेलमेट। 


5 खुद प्रकार का लाहौर से प्रारंभिक 17 वीं शताब्दी का हेलमेट। 


6 खुद प्रकार का उत्तर भारत से प्रारंभिक 17 वीं शताब्दी का हेलमेट। 


7 खुद प्रकार का उत्तर भारत से 16 वीं शताब्दी का हेलमेट। 


8 उत्तर भारत का यूरोपियन  प्रभाव का 19 वीं शताब्दी का हेलमेट। 


9 उत्तर भारत का 17 वीं शताब्दी के बाद का हेलमेट। 

10 हैदराबाद का 19 वीं शताब्दी का हेलमेट 
 

 

Comment